यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

विश्व रेडियो दिवस : संकल्पना, सेवा और प्रसारण

 विश्व रेडियो दिवस : संकल्पना, सेवा और प्रसारण

संचार साधनों में सबसे महत्वपूर्ण, उपयोगी और मनोरंजक यदि कोई इलेक्ट्रॉनिक साधन रहा है तो वह रेडियो रहा है। न सिर्फ रेडियो ने विश्व को प्रभावित ही किया, बल्कि रेडियो ने जिस तरह से आम आदमी के दिल में जगह बनाई है और आम आदमी के लिए हर प्रकार से जिस तरह से कारगर सिद्ध हुआ है, आज तक किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने इतनी सशक्त भूमिका नहीं निभाई है। 

विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। जैसा कि नाम से ही जाहिर है, यह दिन रेडियो के उपयोग के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने और प्रोत्साहित करने के लिए है। दिन का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा अधिक से अधिक लोगों को रेडियो के इतिहास से अवगत कराना है। इस वर्ष, विश्व रेडियो दिवस की थीम को तीन उप-विषयों में विभाजित किया गया है, जैसे कि विकास, नवाचार और कनेक्शन। 2021 में विश्व रेडियो दिवस की दसवीं वर्षगांठ भी है।

यूनेस्को के अनुसार, रेडियो अभी भी दुनिया भर में संचार का सबसे व्यापक रूप से उपभोग किया जाने वाला माध्यम है। यूनेस्को ने यह भी उल्लेख किया है कि रेडियो स्टेशनों को विविध समुदायों की सेवा करनी चाहिए, कार्यक्रमों, दृष्टिकोणों और सामग्री की एक श्रृंखला के माध्यम से।

इस दिन को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2012 में अपनाया गया था और तब से जब से इसे अंतर्राष्ट्रीय दिवस का दर्जा प्राप्त हुआ है। यूनेस्को के सदस्य देशों ने हालांकि 2011 में विश्व रेडियो दिवस की घोषणा की थी। इस विशेष दिन को चिह्नित करने के लिए दुनिया भर में कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। इन आयोजनों में रेडियो के महत्व और इतिहास पर सेमिनार और चर्चाएँ शामिल हैं।

भारत में, इस दिवस को वास्तविक परिवर्तन (SMART) के लिए आधुनिक अनुप्रयोगों की तलाश और ऑल इंडिया रेडियो के सहयोग से मनाया जा रहा है। वे सभी संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे जो ‘न्यू वर्ल्ड, न्यू रेडियो’ थीम पर दो दिनों तक चलेगा। यह आयोजन 13 फरवरी और 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। वर्तमान कोरोनावायरस महामारी की स्थिति के कारण, कुछ सत्र पूर्व रिकॉर्ड किए जाएंगे और घटना के दिन ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। ऐसा करने के पीछे एकमात्र कारण लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

आयोजन के दौरान होने वाले सत्र वैश्विक स्वास्थ्य संकट, रेडियो के लचीलेपन के दौरान रेडियो के सामने आने वाली चुनौतियों और संचार के माध्यम के रूप में कितने मजबूत हैं, जैसे विषयों पर विचार करेंगे। एक सत्र भी होगा, जिसका शीर्षक होगा “लेसन्स फ्रॉम अक्रॉस द बॉर्डर्स”। इस सत्र में दुनिया भर के रेडियो विशेषज्ञों का एक पैनल शामिल होगा और चर्चा इस बात पर घूमेगी कि कैसे दुनिया 2020 में संकट से जूझ रही है।

सचमुच जनसंचार माध्यम का एक प्रमुख स्रोत रेडियो स्वीकार करना होगा। रेडियो की सक्रिय भूमिका हमारे जीवन में गहरे तक बनी हुई है। रेडियो के आविष्कार से लेकर वर्तमान समय तक रेडियो के बाहरी और आंतरिक रूप परिवर्तन हुए हैं, लेकिन उसकी छवि दिन पर दिन और भी अधिक मजबूत होती चली गई है। जहां डिजिटलाइजेशन के दौर में विजुअल को अधिक मान्यता मिली है, वहीं रेडियो ने भी अपनी जड़ें मजबूत की हैं। आज रेडियो छोटी सी चिप में समावेशित होकर हमारे हैंडसेट में मौजूद है यहां तक कि हमारे पेन, किचन और अन्य स्थानों पर भी रेडियो अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज करा रहा है। ऐसा माना जाता रहा था कि रेडियो टेलीविजन के कारण पिछड़ जाएगा या उसका स्वरूप दब जाएगा, कुचल जाएगा; परंतु ऐसा नहीं हुआ। इस आशंका को निराधार साबित कर दिया रेडियो ने तब किया जब डिजिटलाइजेशन के दौर में कदम से कदम मिलाकर विजुअल पोजीशन से आगे निकलता हुआ दिखाई दिया है  आज सैकड़ों चैनल हमारे यहां मौजूद हैं, जो लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं और साथ ही साथ ज्ञान की उपलब्धि और प्रसार को भी महत्व दे रहे हैं। वीडियो ने हमारे जीवन की बदलती स्थिति के साथ कदम मिलाते हुए निरंतर एक बेहतरीन साथी की भूमिका का निर्वाह किया है। जहां रेडियो की वस्तुस्थिति और उसके आकार में परिवर्तन आया है वहीं उसके कार्यक्रमों में भी लगातार परिवर्तन आया है। पहले एक अलग प्रकार की थीम पर कार्यक्रम हुआ करते थे, परंतु एफएम रेडियो के आगमन से अब रेडियो चैनलों में स्वतंत्रता का समावेश हो गया है और ऐसे मुद्दों को भी जोड़ा जा रहा है जिसे समाज वर्जित माना जाता था। जो सरकारी रेडियो द्वारा प्रसारित करने पर प्रतिबंधित माने जाते थे, लेकिन एक नुकसान यह हुआ है कि थोड़ा फूहड़ पर भी इसमें समावेशित हो चुका है। रेडियो ने हमें मनोरंजन के साथ सतर्क रहना भी सिखाया है। रेडियो की सेवा में लगातार कोविड महामारी के संबंध में चेतावनी, सावधानी, निर्देश और आदेशों का प्रसारण किया गया है। रेडियो की भूमिका हमारे जीवन की एक महत्वपूर्ण भूमिका के अंग के रूप में स्वीकार किए जाने चाहिए, कारण इसका यह है कि रेडियो विजुअल पोजीशन में ना होकर एक लिसनिंग पोजीशन में है जिसे हर जगह हर समय पर सुना जा सकता है। आज रेडियो वैकल्पिक व्यवस्था के साथ उपलब्ध होने के साथ विभिन्न चैनलों के माध्यम से हमारा मनोरंजन कर रहा है और हमें ज्ञान क्षेत्र की ओर भी आकर्षित कर रहा है। आज विश्व में कई रेडियो चैनल मौजूद हैं, एक क्लिक पर विश्व के सभी रेडियो को सुना जा सकता है जो अलग-अलग भाषाओं क्षेत्रीय भाषाओं को अपनाते हुए अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। आधुनिक दौर में रेडियो की भूमिका और भी अधिक कारगर सिद्ध हो रही है क्योंकि रेडियो ने जिस तरह से एक विशेष छाप को तोड़ा है और अपनी नई छाप निर्मित की है उससे पता चलता है कि वह लोगों के जीवन में गहरे तक प्रवेश कर गया है। आज रेडियो कम्युनिटी रेडियो के रूप में भी मौजूद है, प्राइवेट रेडियो के रूप में मौजूद है और सरकारी रेडियो के रूप में भी मौजूद है। रेडियो ने जहां हमारे नैतिक स्तर को मजबूत किया है वही हमें जीवन के कई मार्ग भी सुझाए हैं और कई विशेषज्ञों ने हमारे जीवन के प्रश्नों को भी हल किया है। रेडियो के कार्यक्रमों ने सदा हमें ऐसा वातावरण निर्मित करके दिया है जिसमें हम स्वस्थ तरीके से संतुलित जीवन जी सकते हैं और प्रेरणा स्वरूप बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। रेडियो न केवल फिल्मी मनोरंजन की मांग को पूरा करता है साथ ही साथ होगा साहित्य, खेल, राजनीति, विज्ञान, समाचार, स्वास्थ्य, यातायात, मौसम तथा आंतरिक बाहरी दुनिया के समस्त वस्तु स्थितियों से अवगत कराता हुआ हमें अपनापन बांट रहा है।

विश्व में रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका होने के साथ उसकी उपयोगिता और महत्व तो निश्चित है ही, लेकिन भारत में #विविध_भारती क्षेत्र में सबसे अग्रणी है। विविध भारती ने 1948 जबसे अपने केंद्र की स्थापना की तब से लेकर आज तक रेडियो की उत्तरोत्तर प्रगति के बारे में विचार करता रहा है और उसके विकास में अप्रतिम सहयोग प्रदान किया है। वर्तमान समय में जिस तरह से विविध भारती अन्य चैनलो के मुकाबले एक स्तरीय, लाभदायक और जनवादी भावना लेकर चल रहा है वह न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि प्रशंसनीय भी कहा जाना चाहिए। जहां आज रेडियो चैनलों की इतनी भीड़ हो गई है और तरह-तरह के नए से नए चैनल निकलने लगे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गुणवत्ता जिस तीव्रता से गँवाई है वहां उनका नकारात्मक और निंदनीय पक्ष कहा जाएगा। लेकिन जैसे-जैसे धीरे-धीरे समय के साथ संभालकर के गंभीरता से विविध भारती ने अपने को एक मुकाम पर लाकर खड़ा किया है वह बहुत बड़ा मकाम है, जो विश्व के रेडियो इतिहास में अवश्य दर्ज होगा ये रेडियो की गरिमा को बनाए रखने में सफल है। वर्तमान समय में विविध भारती सेवा में जो प्रिय, गंभीर, नॉलेजेबल, उद्घोषक विविध भारती और रेडियो को आगे बढ़ा रहे हैं उन्हें लाखों सलाम। कमल शर्मा, यूनुस खान, ममता सिंह, रेणु बंसल, शहनाज़ अख्तरी इत्यादि हैं, जिन्होंने नए से नए कार्यक्रमों को अपने श्रोताओं को लगातार नई-नई विविधताओं के साथ प्रदान किए हैं और उसमें रोचकता के साथ-साथ कई प्रकार की जानकारियों का समावेश करते रहे हैं। यह जानकारियां न सिर्फ श्रोताओं के लिए काम की होती हैं, बल्कि उनके जीवन का केंद्र भी बनती चली जा रही हैं। 

एफएम रेडियो चैनल में दो आर.जे. का बहुत महत्वपूर्ण नाम लिया जा सकता है। एक है जीतू राज और दूसरे हैं नावेद दोनों प्राइवेट रेडियो चैनल से लगातार जनसंपर्क की दुनिया में उतरते चले जा रहे हैं और एक आम आदमी के जीवन के आंतरिक वस्तु स्थितियों को छूते हुए उसकी संवेदनाओं के साथ लोक की संवेदनाओं को साझा कर रहे हैं। इन आर. जे. की जहां भाषा पर पकड़ है, वही विषय पर भी मजबूती दिखाई देती है साथ ही साथ वह श्रोताओं के आंतरिक मन को छूने में भी सफल सिद्ध हुए हैं। उनके कई कार्यक्रम अत्यंत लोकप्रिय हुए हैं और लगातार लोग उन्हें रेडियो पर सुनना पसंद करते रहे हैं। रेडियो को और भी अधिक उन्नत सफल तथा मनोरंजन पूर्ण साधन बनाने में रेडियो जॉकी अथवा आर.जे. का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है यदि वह अपनी बोलने की कला कौशल से लोगों को प्रभावित करता है साथ ही साथ उनकी संवेदना ओं को भी छूता है और ज्ञान के प्रसार में भी सहयोग देता है तो एक सफल रेडियो जॉकी अर्थात आर. जे. बन सकता है। रेडियो ने जहां कलात्मकता को बढ़ावा दिया है, वहीं रोजगार की वस्तु स्थिति के लिए भी कई द्वार खोल दिए हैं। चाहे वह विज्ञापन की अवस्था हो या आर.जे. बनने की होड़ हो। रेडियो ने एक प्रतियोगिता का वातावरण भी निर्मित किया है और यह प्रतियोगिता स्वस्थ तथा रोजगार परक प्रतियोगिता के रूप में देखी जा सकती है।

'विश्व रेडियो दिवस' पर विश्व के सभी श्रोताओं को विश्व रेडियो दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं!!!


डॉ. मोहसिन खान

हिंदी विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक

जे. एस. एम. कॉलेज, अलीबाग-रायगड 

महारष्ट्र